Rajasthan: सीएम गहलोत ने प्रदेश की जनता को दिया एक और बड़ा तोहफा, ज्योतिबा फुले जयंती से पहले कर दी ये घोषणा

Samachar Jagat | Monday, 10 Apr 2023 01:26:46 PM
Rajasthan: CM Gehlot gave another big gift to the people of the state, announced this before Jyotiba Phule Jayanti

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को आज एक और बड़ा तोहफा दिया है। जिसकी बहुत लंबे समय से मांग की जा रही थी। ऐसे में आज प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा भी कर दी। इस घोषणा के बाद ये तुरंत प्रभाव से लागू भी होगी और इसके आदेश भी जारी कर दिए गए है। 

जी हां प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के एक दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। सीएम अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष में एक दिन का 11 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

आपकों बता दे प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने अपने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। खबरों के अनुसार सीएम गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है और तमाम जनप्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्धजनों की मांग को ध्यान में रखते हुए 11 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
 




 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.