Rajasthan: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के देवलोकगमन पर सीएम भजनलाल शर्मा सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों ने किया शोक प्रकट

Samachar Jagat | Monday, 19 Feb 2024 12:47:45 PM
Rajasthan: Former Chief Ministers including CM Bhajanlal Sharma expressed grief over the demise of Jain monk Acharya Vidyasagar Mahamuniraj.

इंटरनेट डेस्क। जैन मुनि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज के निधन का शोक पूरे देश में हैं। जैन समाज के अलावा अन्य समाजों नेे भी महाराज के निधन पर शोक प्रकट किया है।  इधर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्रियों वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत ने जैन मुनि आचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार सीएम ने कहा की आचार्य जी तप, ज्ञान, संयम, आराधना एवं करूणा की प्रतिमर्ति थे। शर्मा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुदेव प्रवर श्री 108 विद्यासागर महामुनिराज जी की संलेखना पूर्वक समाधि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।

वहीं  देवनानी ने एक बयान में कहा आचार्य के आदर्श एवं विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने पूज्य आचार्य भगवंत को कोटि-कोटि नमन किया। राजे ने ‘एक्स’ पर लिखा पूजनीय संत शिरोमणि जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज की संलेखनापूर्वक समाधि का समाचार सुन गहरा आघात हुआ है। 

pc- shabaasindia.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.