Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी गिरफ्तार, आ गए हैं ईडी के रिमांड पर

Hanuman | Friday, 25 Apr 2025 09:19:22 AM
Rajasthan: Mahesh Joshi, who was a minister in the Gehlot government, has been arrested and is on ED remand

इंटरनेट डेस्क। पूर्व सांसद और अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे महेश जोशी को राजस्थान के जल जीवन मिशन के 900 करोड़ के घोटाले मामले में ईडी ने गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया। इसके बाद कांग्रेस नेता महेश जोशी को तुरंत ईडी ने न्यायाधीश के घर पर पेश किया। न्यायाधीश की ओर से अब महेश जोशी को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।  

अब राजस्थान के पूर्व विधायक महेश जोशी से अब सोमवार तक ईडी मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी। जल जीवन मिशन के 900 करोड़ के घोटाले मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।  कई ठेकेदारों, अफसरों और दलालों से पूछताछ करने के बाद ईडी ने महेश जोशी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। महेश जोशी की गिरफ्तारी से कांग्रेस में हलचल मच गई है। इस मामले मेें कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

महेश जोशी पर लगे हैं ये आरोप
पूर्व मंत्री महेश जोशी अपने कार्यकाल के दौरान जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए के टेंडर में अनियमितताएं होने और बिचौलियों के माध्यम से रिश्वत का लेनदेन करने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि ईडी की घोटाले में कई जगह छापेमारी कर  दस्तावेज जब्त किए थे। 

मेरे खिलाफ झूठा केस बनाया गया है: महेश जोशी
गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता महेश जोशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरी पत्नी मरणासन्न स्थिति में हैं, ऐसे समय में मेरी गिरफ्तारी बेहद अमानवीय है। उन्होंने इस दौरान ये भी बोल दिया कि मैंने न कोई गड़बड़ी की, न किसी से पैसा लिया, मेरे खिलाफ झूठा केस बनाया गया है। 

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.