Rajasthan Politics: महेश जोशी ने मुख्य सचेतक के पद से दिया इस्तीफा, सीएम गहलोत ने किया स्वीकार

Samachar Jagat | Saturday, 18 Feb 2023 09:20:53 AM
Rajasthan Politics: Mahesh Joshi resigns from the post of Chief Whip, CM Gehlot accepts

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में चुनाव इस साल के अंत में है। लेकिन राजनीति की शुरूआत हो चुकी है। हालांकि ये तो आपकों भी पता है की अशोक गहलोत और पायलट के बीच खींचतान तो पिछले 3 सालों से चली आ रही है। लेकिन दोनों ही एक दूसरे पर निशाना साधने का मौका नहीं चूकते है। दो दिन पूर्व ही पायलट ने विधायक दल की बैठक को लेकर एक मुद्दा उठाया था।

इस बीच राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे को मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वीकार भी कर लिया है। जानकारी तो यह भी है जोशी ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा बजट सत्र शुरू होने से पहले दे दिया था।

हालांकि महेश जोशी अपने दूसरे पद यानी के जलदाय मंत्री की कुर्सी पर बने रहेंगे। वहीं अब मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी महेंद्र चौधरी को मिल सकती है। चौधरी अभी उप मुख्य सचेतक हैं, ऐसे में कयास लग रहे हैं कि उन्हें ही प्रमोट करके मुख्य सचेतक बनाया जा सकता है। जोशी के इस्तीफे को विधायक दल की बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.