Rajasthan: गजेंद्र सिंह मानहानी मामले में सीएम अशोक गहलोत को राहत, लेकिन केंद्रीय मंत्री की बढ़ी टेंशन

Samachar Jagat | Saturday, 25 Mar 2023 09:28:15 AM
Rajasthan: Relief from court to CM Ashok Gehlot in Gajendra Singh defamation case

इंटरनेट डेस्क। संजीवनी कॉपरेटिव मामले में पिछले कुछ दिनों से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह आमने सामने हो रहे है। इस मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा फैसला आया है। संजीवनी कॉपरेटिव मामले में गजेंद्र सिंह ने सीएम पर मानहानी का मामला दर्ज करवाया था।

इस मामले में शेखावत और गहलोत पक्ष के वकीलों की बहस पूरी हो गई है। जिसके बाद  कोर्ट के फैसले पर सबकी नजर थी। कोर्ट ने फिलहाल अशोक गहलोत को समन जारी करने पर रोक लगाई है। साथ ही दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर इस मामले में जांच करने के आदेश भी दिए है।

जानकारी के अनुसार संजीवनी कॉपरेटिव मामले में अशोक गहलोत ने कई बार गजेंद्र सिंह शेखावत को दोषी बताया। उनके इस बयान पर शेखावत ने मानहानि का केस किया है। वहीं संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। एसओजी में दर्ज मामले में शेखावत को गिरफ्तारी की आशंका है।
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.