Rajasthan: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद तय होगा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भविष्य! क्या छिनेगा पद?

Hanuman | Tuesday, 14 May 2024 08:14:51 AM
Rajasthan: The future of Congress state president Govind Singh Dotasara will be decided after the Lok Sabha election results! Will the post be snatched away?

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश की राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यहां पर भाजपा और कांग्रेस संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव हो सकते हैं। राजस्थान कांग्रेस में अभी से इस संबंध में तैयारी शुरू हो गई है। खबरों की मानें तो राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद  के लिए अभी से कांग्रेस के अलग अलग खेमों ने कवायद शुरू कर दी है। इसमें कई दिग्गजों की भी एंट्री होते देखी जा रही है। 

हालांकि लोकसभा चुनाव के परिणामों पर निर्भर करेगा कि राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भविष्य क्या तय होता है। उन्हें एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं तो लोकसभा चुनाव परिणाम से ही तय माना जा रहा है।  

जुलाई 2020 में सियासी संकट के समय बने थे प्रदेशाध्यक्ष
गोविंद सिंह डोटासरा को जुलाई 2020 में सियासी संकट के समय राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह इस पद पर करीब चार साल बिता चुके हैं। अब उन्हें आगे और समय दिया जाएगा या नहीं ये कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है। 

विधानसभा चुनाव में जीत कांग्रेस को नहीं मिली थी जीत
गोविंद सिंह डोटासरा के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी थी। कांग्रेस को पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में केवल 70 सीटों पर ही जीत मिली थी।  अब कांग्रेस ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा है। अब प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा कि गोविंद सिंह डोटासरा अध्यक्ष पद पर बने रहते हैं या नहीं। अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.