Rajasthan: प्रदेशवासियों का आज खत्म हो सकता है इंतजार, BJP करेगी ऐसा!

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Dec 2023 09:51:59 AM
Rajasthan: The wait of the people of the state may end today, BJP will do this!

जयपुर। राजस्थान में भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद संभाले हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया है। प्रदेशवासियों का इसका इंतजार है, ताकि वह अपने अटके हुए काम करवा सकें। प्रदेश के लोगों का इंतजार आज समाप्त होने की संभावना है। 

खबरेां के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज शपथ ग्रहण में 22 से 25 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 8 से 10 मंत्री ओबीसी से होने की संभावना है।

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में भाजपा के पास अपने नए मंत्रिमंडल में अधिकतम 30 मंत्री बनाने का अधिक है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजन लाल सरकार की ओर से विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मंत्रिमंडल में देरी को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। 

PC: aajtak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.