Rajasthan: वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना, कहा-प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई चोपट

Samachar Jagat | Thursday, 23 Feb 2023 10:55:11 AM
Rajasthan: Vasundhara Raje targeted Chief Minister Gehlot, said - law and order in the state has been damaged

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार पर निशाना साधा है। राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा में भगवान परशुराम मूर्ति खंडित करने के मामले में ही वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत को निशाने पर लेते हुए कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था चोपट हो गई है। 

जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि उदयपुर के गोगुंदा इलाके में भगवान परशुराम की मूर्ति को खंडित किया जाना निंदनीय है। इस तरह की घटनाओं से स्पष्ट होता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था है ही नहीं। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश के सीएम को इस तरह की घटनाओं को लेकर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। 

इस घटना के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उदयपुर सांसद ने भी गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.