Rajasthan: महिलाओं को पुलिस भर्ती में भी मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, भजनलाल सरकार ने दी मंजूरी

Hanuman | Wednesday, 04 Sep 2024 03:53:56 PM
Rajasthan: Women will also get 33 percent reservation in police recruitment, Bhajan Lal government approved

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला किया है। भजनलाल शर्मा सरकार ने कैबिनेट बैठक मे प्रदेश में महिलाओं को पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इस बात की जानकारी कैबिनेट बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस वार्ता में दे दी है। 

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने इस संबंध में कहा कि पुलिस अधीनस्थ भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण मिला। राजस्थान सरकार की ओर से इस साल एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। 

भजनलाल सरकार की ओर से इस बैठक में महिलाओं और दिव्यागों के लिए फैसले लिए गए हैं। इस बैठक में पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम संशोधन को भी कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दी गई है। सरकार की ओर से लिया गया ये निर्णय प्रदेश की महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब ज्यादा महिलाओं को पुलिस सेवा में जाने मौका मिलेगा। 

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.