Rajendra Rathore ने एक बार फिर से अशोक गहलोत सरकार पर साधा निशाना, बोल दी अब ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Monday, 23 Oct 2023 02:16:47 PM
Rajendra Rathod once again targeted Ashok Gehlot government, now said this big thing

इंटरनेट डेस्क। दौसा के कालाखो गांव में पुजारी की हत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि पुजारी की हत्या का कलंक इस सरकार को ले डूबेगा।

प्रदेश में फिर एक बार निर्दोष पुजारी की हत्या हुई है। दौसा के कालाखो गांव में बदमाशों द्वारा पुजारी की निर्मम हत्या किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और इस सरकार के माथे पर कलंक है।  ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। प्रदेश में हर महीने कहीं ना कहीं मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी और महंत इन बदमाशों के निशाने पर रहते हैं। 

अपराध का गढ़ बन चुके प्रदेश में सरकार की नाक के नीचे ऐसे अपराधी इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और सरकार कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। मेरी मांग है कि इस घटना में लिप्त दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।  

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.