इंटरनेट डेस्क। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी के तहत आज राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के साथ ही हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ऐसा मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को मध्य और पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पडऩे की भी संभावना भी जताई है।

माना रहा है कि भारत में अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्षेत्रफल के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवाती सर्कुलेशन से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है।