- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2020 को विश्व मानवता के लिए दुर्भाग्यशाली करार दिया है। उन्हों प्रार्थना कि 2020 जैसा विपरीत परिस्थितियों वाला साल अपने जीवन में किसी को पुन: ना देखना पड़े।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि 2020 विश्व मानवता के लिए दुर्भाग्यशाली रहा। इस साल हमारे देशवासियों को दिल्ली दंगे, कोरोना महामारी, फसलों पर टिड्डी दल का बड़ा हमला, विकट आर्थिक संकट, पड़ोसी देशों के साथ तनाव जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अब किसान ठंड के मौसम में आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं।
नया साल 2021 शुरू होने जा रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि 2020 जैसा विपरीत परिस्थितियों वाला साल अपने जीवन में किसी को पुन: ना देखना पड़े। नए साल की शुरुआत के साथ प्रदेश और देश को इन सभी संकटों से मुक्ति मिले तथा सभी के जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता आए।
2020 विश्व मानवता के लिये दुर्भाग्यशाली रहा। इस साल हमारे देशवासियों को दिल्ली दंगे, कोरोना महामारी, फसलों पर टिड्डी दल का बड़ा हमला, विकट आर्थिक संकट, पड़ोसी देशों के साथ तनाव जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अब किसान ठंड के मौसम में आंदोलन करने के लिये मजबूर हैं।
1/2
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 31, 2020
नया साल 2021 शुरू होने जा रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि 2020 जैसा विपरीत परिस्थितियों वाला साल अपने जीवन में किसी को पुन: ना देखना पड़े। नए साल की शुरुआत के साथ प्रदेश और देश को इन सभी संकटों से मुक्ति मिले तथा सभी के जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता आये।
2/2
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 31, 2020