UP : महिला का शव उसके फ्लैट में मिला

varsha | Friday, 26 May 2023 05:05:06 PM
UP: Woman's body found in her flat

नोएडा। जिले के थाना बीटा- 2 क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला का शव शुक्रवार को उसके फ्लैट में मिला है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह पुलिस को एकांकी इन्कलेव के एक फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खोला तो वहां रहने वाली मान कुमारी (25 वर्ष) पत्नी सुरेश पासवान मृत अवस्था में मिली।उन्होंने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Pc:Punjab Kesari



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.