- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दुष्कर्म का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पर एक किशोरी के साथ बहन के देवर द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का घिनौना मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता ने बहन के देवर पर आरोप लगाया कि बालिग होने पर उसने शादी करने से मना कर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी का पीडि़ता के घर था आना जाना
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की बड़ी बहन की शादी छह साल पहले मछरिया गांव निवासी युवक से हुई थी। पीडि़ता उस समय नाबालिग थी। शादी के बाद से रिश्तेदारी होने के कारण बहन के देवर का उसके घर काफी जाना जाना था। शिकायत पर के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक दिन पीडि़ता के परिजन किसी शादी समारोह में गए थे। इस दौरान बहन का देवर मौके का फायदा उठाकर घर आ गया।
शादी करने से कर दिया था आरोपी ने इनकार
इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बालिग होने पर शादी करने की बात की तो बहन के देवर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। वहीं इसके बाद वह पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही मामले में पुलिस कोई अन्य खुलासा कर सकती है।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें