Weather Update: कई राज्यों में चल सकती है शीतलहर

Samachar Jagat | Monday, 21 Nov 2022 08:23:54 AM
Weather Update: Cold wave may continue in many states

इंटरनेट डेस्क। देशभर में बदल रहे मौसम से अब सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। इसी के साथ शीतलहर का भी जोर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की माने तो अब आने वाले समय में सर्दी का प्रकोप और भी देखने को मिलेगा। उसका कारण पहाड़ों में लगातार बर्फबारी है। वहां हल्की बर्फबारी जारी है।

बात करें तापमान की तो उत्तर और मध्य भारत के तापमान में मामूली वृद्धि के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली,राजस्थान, हरियाणा,पंजाब और मध्य प्रदेश सहित यूपी में भी सर्दी का असर अब दिखने लगा है। इसके साथ कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालय से शुष्क और बर्फीली ठंडी हवाएं एक बार फिर देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में ठंड बढ़ाएगी। इन ठंडी हवाओं से कई राज्यों में सर्दी बढ़ेगी तो वहीं कही राज्यों में शीतलहर भी देखने को मिलेगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.