- SHARE
-
एंटरटेनमेंट डेस्क। अर्जुन कपूर और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीजिंग डेट आ गई है। हाल ही में चौथी बार पिता बने सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म भूत पुलिस 10 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फ़िल्म का आख़िरी शेड्यूल जैसलमेर में भी शूट किया गया था। फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक पोस्टर अर्जुन कपूर ने साझा किया है।
भूत पुलिस में सैफ़ अली ख़ान के साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। पवन कृपलानी निर्देशित भूत पुलि हॉरर-कॉमेडी है। फ़िल्म का निर्माण रमेश तौरानी और आकाश पुरी ने किया है। भूत पुलिस की शूटिंग पिछले साल नवम्बर में हिमाचल प्रदेश में शुरू हुई थी और महज़ 3 महीनों बाद 5 फरवरी 2021 को पूरी हो गयी।
गो गोवा गोन के बाद सैफ़ की यह दूसरी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म है, जबकि अर्जुन कपूर पहली बार इन जॉनर की फ़िल्म में दिखेंगे। करीना कपूर ख़ान के साथ की और का कर चुके अर्जुन सैफ़ के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। 2021 में भूत पुलिस सैफ़ की पहली घोषित रिलीज़ है, वहीं अर्जुन कपूर 19 मार्च को संदीप और पिंकी फ़रार के ज़रिए बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।