Birthday Special: एक साल में तीन सौ करोड़ रुपए कमाते हैं सलमान खान, कुल संपत्ति के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश 

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Dec 2023 09:18:54 AM
Birthday Special: Salman Khan earns three hundred crore rupees in a year, you will be shocked to know about his total wealth

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 27 दिसंबर 1965 को इंदौर में हुआ था। शानदार अभिनय के दम पर सलमान खान ने बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित की है। वह बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल हैं। 

आज हम आपको सलमान खान की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, सलमान खान की कुल संपत्ति 365 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3043 करोड़ रुपए है।

उनकी वार्षिक आय 300 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट और उनके द्वारा होस्ट किए जाने वाले टीवी शो बिग बॉस से आता है। वह प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 6-7 करोड़ रुपए की भारी रकम वसूलते हैं। वह वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई के बांद्रा में एक महंगे अपार्टमेंट गैलेक्सी में रहते हैं। उनके मुंबई में स्थित घर की कीमत 114 करोड़ रुपए है।

PC: jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.