- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अपने जमाने के स्टार अभिनेता विनोद मेहरा का आज जन्मदिन है। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन अपने अभिनय के दम पर वह आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।
साल 1955 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा का जन्म आज ही के दिन यानी 13 फरवरी, 1945 को अमृतसर में हुआ था।
विनोद मेहरा अपने वैवाहिक जीवन के कारण सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने तीन शादियां की। हालांकि सबसे अधिक चर्चा अभिनेत्री रेखा संग उनके अफेयर को लेकर देखने को मिली।
इस अभिनेता ने साल 1974 में मीना ब्रोका के साथ पहला विवाह किया, लेकिन चार साल बाद ही साल 1978 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने साल 1980 में बिंदिया गोस्वामी से विवाह किया, लेकिन साल 1984 में उनके साथ भी तलाक हो गया।
फिर साल 1987 में विनोद मेहरा ने किरण से विवाह किया। हालांकि किरण के साथ शादी के 2-3 साल बाद ही बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा का निधन हो गया।