फिर से इस भूमिका में नजर आएंगी बॉलीवुड अभिनेत्री Rani Mukherjee, फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Hanuman | Tuesday, 22 Apr 2025 01:38:31 PM
Bollywood actress Rani Mukherjee will be seen in this role again, the film will be released on this day

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का अब फिल्म मर्दानी 3 में अभिनय देखने का मिलेगा। इस फिल्म की रिलीज डेट अब सभी के समाने आ गई है। ये फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज की जाएगी।

यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले दस वर्षों में दर्शकों ने बहुत ही पसंद किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अब मर्दानी 3 में फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में दिखाई देंगी। 

खबरों के अनुसार, यशराज फिल्मस की ओर से मर्दानी 3 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। ये फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज की जाएगी। फिल्म के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व  मनाया जाएगा। इस त्योहार का फिल्म को फायदा मिलने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को 27 फरवरी 2026 रिलीज करने का निर्णय लिया है। 

PC: koimoi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.