Box Office: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दो सौ करोड़ के करीब पहुंची, पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन 

Samachar Jagat | Friday, 17 Nov 2023 01:18:41 PM
Box Office: Salman Khan's film Tiger 3 reached close to Rs 200 crore, collected so much on the fifth day

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के बाद पांचवें दिन कमाई में गिरावट आई है। सिनेमाघरों में 12 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपए कमाकर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया था।

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म के कलेक्शन में बुधवार से गिरावट देखने को मिली है। खबरों के अनुसार, टाइगर 3 रिलीज के पांचवें दिन 18.50 करोड़ रुपए का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकी।

इसके साथ ही टाइगर 3 का पांच दिनों का कुल कलेक्शन अब बढकर अब 187.65 करोड़ रुपए हो चुका है। फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59.25 करोड़, तीसरे दिन  44.3 करोड़ और चौथे दिन 21.1 करोड़ रुपए रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 आज दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

PC: divyahimachal



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.