इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण साल 2020 में सबसे अमीर बॉलीवुड अभिनेत्री रही। ब्रांड मूल्यांकन में महारत रखने वाली कंपनी डफ ऐंड फेल्प्स की ओर से जारी हुई सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी की सूची में दीपिका पादुकोण पांचवें स्थान पर रही हैं।

बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में शामिल दीपिका पादुकोण 5.04 करोड़ डॉलर के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर रहीं। इस सूची में एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री भी जगह बनाने में सफल रही है। यह अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं। सूची में बॉलीवुड कलाकारों में पहले स्थान पर अक्षय कुमार रहे हैं।

पिछले साल अक्षय कुमार का ब्रांड मूल्य 13.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11.89 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा। वह विराट कोहली के बाद सूची में दूसरे स्थान पर हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 10.29 करोड़ डॉलर के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सूची में चौथे स्थान पर हैं।