- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 11 जनवरी, 1992 को हैदराबाद में हुआ था। दंगल फिल्म से बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी फातिमा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता का नाम विपिन शर्मा है। जबकि उनकी मां तबस्सुम का संबंध श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। फातिमा सना शेख के घर में इस्लाम धर्म को माना जाता है।
फातिमा ने बहुत ही कम उम्र ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा चाची 420, वन टू फोर जैसी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार अभिनय कर चुकी हैं। बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुकी फातिमा कभी शादी नहीं करना चाहती हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने इस प्रकार की बात कही थी।
इस साक्षात्कार में फातिमा ने कहा था कि वह शादी पर विश्वास नहीं करती हूं। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर आप किसी के साथ रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको विवाह को किसी डॉक्यूमेंट पर पक्का करने की आवश्यकता नहीं है।