- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार की बेल बॉटम के बाद अब इस रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट भी सभी के सामने आ गई है। महान ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में जीते गए वनडे विश्व कप पर आधारित फिल्म 83 इसी साल 4 जून को रिलीज होगी।
फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने खुद इस बाती जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर प्रशंसकों को ये खुशखबरी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सिनेमा में आप सभी से मिलेंगे। 4 जून 2021 को फिल्म 83 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म 83 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कपिल देव और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी का रोल निभाएंगी। शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।