Film Article 370: फिल्म ने 10 दिनों में बॉक्स आफिस पर कमा डाले करोड़ो रुपए, जानेंगे तो रह जाएंगे...

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Mar 2024 11:41:52 AM
Film Article 370: The film earned crores of rupees at the box office in 10 days, you will be shocked to know...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है। बता दें की वैसे तो यह फिल्म हर किसी को पसंद आ रही हैं, लेकिन बात इसकी कमाई की करें तो इसने और फिल्मों की तरह 500 करोड़ का कलेक्शन तो नहीं किया हैं लेकिन अपनी लागत के अनुसार अच्छा पैसा कमाया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 54 करोड़ 44 लाख रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को 7 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजनेस किया है।

वैसे इस फिल्म को खाड़ी देशों में बैन किया गया है। वहां इंडियन फिल्मों की कॉफी धूम भी देखी जाती है। इससे पहले दूसरे शुक्रवार को इस फिल्म ने 3 करोड़ 12 लाख और दूसरे शनिवार को 5 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए थे। इस तरह ‘आर्टिकल 370’ ने अपने दूसरे वीकेंड पर 15 करोड़ 62 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं ‘आर्टिकल 370’ ना सिर्फ इंडिया में बल्कि ग्लोबली भी अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में 74 करोड़ 65 लाख रुपए का ग्लोबल कलेक्शन कर लिया है।

pc- raaztimes.com

 


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.