Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ने किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार, 500 करोड़ तक पहुंच सकती है कमाई!

Samachar Jagat | Saturday, 19 Aug 2023 11:51:53 AM
Gadar 2: Sunny Deol's film crossed the 300 crore mark, earning can reach 500 crore!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने पर्दे पर तूफान मचा रखा है। फिल्म लगातार कलेक्शन कर रही है और ये कहना शायद गलत नहीं होगा कि फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा तक भी छू सकती है। हालांकि फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो हर दिन के कलेक्शन को जोड़कर देखा जाए गदर ने सिर्फ 7 दिन में यानी पहले हफ्ते में ही 294 करोड़ रुपए कमा लिए थे। वहीं आपको बता दें कि गदर 2 के साथ ही पर्दे पर रिलीज़ हुई अक्षय़ कुमार की ओएमजी 2 भी जैसे-तैसे 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार सकती है। 

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार गदर 2 की यह वर्ल्डवाइड कमाई है और इसके साथ ही फिल्म ने 300 करोड़ का बिजनेस किया है। 21 साल पहले रिलीज हुई गदर ने भी इतनी कमाई नहीं की थी। वहीं फिल्म मेकर ने भी यह अंदाजा नहीं लगाया होगा की उनकी फिल्म गदर 2 300 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। 

pc- jagran
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.