Kangana Ranaut ने अब राजनीति में रखा कदम, इस पार्टी ने दिया लोकसभा चुनाव के लिए टिकट

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Mar 2024 12:02:42 PM
Kangana Ranaut has now entered politics, this party gave her ticket for Lok Sabha elections

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब राजनीति में अपनी नई पारी खेलने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगी। बॉलीवुड की इस खूबसूरती अभिनेत्री को भारतीय जनता पार्टी ने मंडी संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा का टिकट मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संंबंध में भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस संबंध में कहा कि वह भाजपा को हमेशा से सपोर्ट करती थीं, अब पार्टी ने उन्हें चुनाव लडऩे का मौका दिया है, ऐसे में वह पूरी निष्ठा के साथ काम करने को तैयार हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। 

गौरतलब है कि कंगना रनौत की गितनी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने कई सफल फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। दर्शकों को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। वह अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

PC: ndtv



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.