Mahabharata: महाभारत सीरियल के 'शकुनि मामा' गुफी पेंटल अस्पताल में भर्ती, हालत बनी है नाजुक

Samachar Jagat | Saturday, 03 Jun 2023 11:47:32 AM
Mahabharata: In Mahabharata serial 'Shakuni Mama' Gufi Pental admitted to hospital, condition critical

इंटरनेट डेस्क। ’महाभारत’ सीरियल में ’शकुनि मामा’ का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल किसी परिचय के मोहताज नहीं है, उनकी एक्टिंग और उनके बोलन के तौर तरीके ने ही उनकों बड़ा एक्टर बनाया है। लेकिन आज हम उनकी एक्टिंग की नहीं बल्कि उनकी तबीयत को लेकर बात कर रहे है। 

जानकारी के अनुसार पेंटल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। इस बात की जानकारी गुफी पेंटल की दोस्त और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने दी है। टीना घई ने एक्टर की फोटो  शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गुफी पेंटल जी मुश्किल में हैं। कृपया प्रार्थना करें। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बहुत समय से बीमार है। लेकनि हालात ज्यादा बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार गुफी पेंटल एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक टेलीविजन निर्देशक भी हैं, उन्हें महाभारत के लिए जाना जाता है जो 1980 के दशक के अंत में प्रसारित हुई थी। उन्होंने महाभारत के लिए कई बड़े स्टार्स का चयन भी किया था। 

pc- navbharat



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.