Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज डेट आई सामने! बजट जान उड़ जाएंगे आपके होश

Samachar Jagat | Tuesday, 12 Sep 2023 11:41:15 AM
Pushpa 2: Release date of Allu Arjun's film Pushpa 2 revealed! Your senses will be blown away by the budget.

इंटरनेट डेस्क। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा द रूल का लोगों और उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार हैं। इस फिल्म के सैकंड पार्ट को देखने के लिए बड़े ही उत्सुक है। बता दे की हाल ही में फिल्म मेकर्स ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के  सीक्वल पुष्पा 2 के सिनेमाघरों में आने की तारीख को लेकर एक बड़ा अपडेट भी दिया है।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ फहद फासिल एसपी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका दोहराते नजर आएंगे। वहीं रश्मिका मंदाना मोलेटी श्रीवल्ली के रूप में नजर आएगी। खबरों की माने तो फिल्म के सेकंड पार्ट का निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है और इसका बजट 500 करोड़ रुपए के आस पास है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुकुमार निर्देशित पुष्पा 2 15 अगस्त 2024 यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। बता दें की यह फिल्म 2021 की फिल्म पुष्पा द राइज का सीक्वल है।

pc- siasat.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.