Saif Ali Khan: सैफ को अस्पताल में भर्ती होने के बाद करवानी पड़ी सर्जरी, सामने आया ये कारण

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Jan 2024 01:31:44 PM
Saif Ali Khan: Saif had to undergo surgery after being admitted to the hospital, this reason came to light

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के हीरो सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये की वो अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में जैसे ही उनके फैंस और करिबियों को पता लगा तो वो अस्पताल पहुंच गए। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सैफ के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी सर्जरी हुई है।

बताया जा रहा है की सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, सैफ अली खान के घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। इसी वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा।

खबरें है की लंबे वक्त से ये सर्जरी पेंडंिग थी जिसे अब कराया गया है। सर्जरी ज्यादा सीरियस नहीं है। सैफ भी अब ठीक हैं। वहीं सैफ ने कहा कि सर्जरी अच्छे से हो गई है, अब मैं ठीक और खुश हूं, सभी चाहने वालों की दुआओं के लिए शुक्रिया।

pc- inextlive.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.