मुंबई। बेस्ट एंटरटेन शो बिग बॉस ने दर्शकों के दिल में जगह बनायीं हैं। दर्शकों के दिल में जगह बनाने वजह बिग बॉस के होस्ट सलमान खान भी हैं। कई दर्शक तो बिग बॉस को सलमान को देखने के लिए देखते हैं।
खबर के मुताबिक सलमान खान बिग बॉस सीजन 10 के बाद होस्ट करना छोड़ देंगे। खेर अभी तक इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुयी हैं।
आपको बता दे की सलमान पिछले सात सीजन से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। शो के पैटर्न के मुताबिक सलमान खान हर हफ्ते के आखिर में 'वीकेंड का वार' एपिसोड में आते हैं। सलमान इतने सालो से इसलिए भी इस एंटरटेन शो से जुड़े हैं क्योंकि ये सलमान के बहुत करीब हैं। सलमान ने इन सात सालों में कई कंटेस्टेन्ट को आते जाते भी देखा हैं।
सूत्रों की माने तो बताया ये भी जा रहा है कि सलमान खान ऐसा सोचते हैं कि इस शो से उनकी इमेज गिरी है। शायद इसी कारण से सलमान खान बिग बॉस को छोड़ने का मन बना रहे हैं।