इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रही हैं। अब ये अभिनेत्री अपनी एक ड्रेस के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसे उन्होंने कजिन और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और प्रोड्यूसर करीम मोरनी की बेटी शिजा मोरनी की शादी में पहनी थी।

इस शादी में श्रद्धा कपूर ने व्हाइट शरारा कैरी किया था। इस ड्रेस में वह बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर के इस ट्रेडिशनल ड्रेस की कीमत 60 हजार रुपए है।

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री अपनी शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। श्रद्धा कपूर अपने कथित बॉयफे्रंड रोहन श्रेष्ठा को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो यह बॉलीवुड अभिनेत्री बागी-3 और स्ट्रीट डांसर में दिखाई दी थी। बागी में वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल में नजर आई थी।