Tiger 3: वर्ल्ड कप फाइनल के दिन भी Tiger 3 ने कमाए जमकर पैसे, जाने कितने करोड़ में हुई कमाई

Samachar Jagat | Monday, 20 Nov 2023 01:05:02 PM
Tiger 3: Even on the day of World Cup, Tiger 3 earned a lot of money, know how many crores it earned

इंटरनेट डेस्क। सलमान खान कैटरीना कैफ की एक्शन एंटरटेनर ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। ऐसे में त्योहारी सीजन होने के कारण फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। वैसे बता दें की संडे के दिन फिल्म को रिलीज हुए पूरे आठ दिन का समय हो चुका है। 

ऐसे में फिल्म कें आठवें दिन भारत वर्सेस आस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच भी रहा। इस बीच ‘टाइगर 3’ ने संडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है? आज हम जान लेते है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो फिल्म ने संडे के दिन 10.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन सलमान खान की फिल्म ने 59.25 करोड़, तीसरे दिन 44.3 करोड़, चौथे दिन 21.1 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद पांचवें दिन 18.5 करोड़ का बिजनेस किया, छठे दिन 13.25 करोड़, सातवें दिन 18.5 करोड़ रुपये कमाए है। इसी के साथ ‘टाइगर 3’ की आठ दिनों की कुल कमाई अब भारत में 229.65 करोड़ रुपये हो गई है। 

pc- tricitytoday.com
 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.