Varun Dhawan ने पिता डेविड धवन के साथ'द पंजाबन’पर किया डांस

Samachar Jagat | Monday, 30 May 2022 11:01:46 AM
Varun Dhawan dances with father David Dhawan on 'The Punjaban'

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने अपने पिता डेविड धवन के साथ'द पंजाबन’गाना पर डांस किया है। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म'जुग जुग जियो’को लेकर चर्चा में है।इस फिल्म का गाना'द पंजाबन’रिलीज हो गया है। इसी बीच वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह अपने पिता डेविड धवन के साथ'द पंजाबन’गाना पर डांस करते हुए नजर आ रहे है।

https://youtube.com/shorts/Q_dQ7R-Iy0Y?feature=share

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि राज मेहता द्बारा निर्देशित 'जुग जुग जियो’ में कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.