जिस को चाहते है आप उसे एक नजर में बनाये अपना दीवाना, जानिए कैसे?

Samachar Jagat | Saturday, 20 Aug 2016 08:45:03 AM
girls can attract to boys from these ways

प्यार और आकर्षण पर किसी का जोर नहीं होता है, इसमें लड़के और लड़कियों की भावनायें भी एक जैसी होती हैं, इसीलिए आज लड़के हो या लड़कियां सभी एक दूसरे को रिझाना और आकर्षित करना चाहते हैं।

लड़कों की आप पर पहली नज़र

ज़माना बदल रहा है, अब लड़के हों या लड़कियां सभी समान अधिकार की भावना से प्रेरित हैं। फिर इस बात से विपरीत लिंग आकर्षण भी अछूता नहीं है। आज लड़के हो या लड़कियां सभी एक दूसरे को रिझाना चाहते हैं। लड़कियां भी लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती हैं, लेकिन हर किसी को नहीं पता होता कि इसे किया कैसे जाए। हालांकि जरा सा ध्‍यान देकर और कुछ अलग तरह के टिप्स की मदद से लड़कियां आसानी से अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं। और ये तरीके उनको अप्रोच करने में आपकी मदद भी करते हैं।

देखने का अंदाज़

एक आदमी को देखने के दो तरीके होते हैं, तो उसे देखने के लिये दूसरे तरीके का इस्तेमाल करें और जताने की कोशिश करें की आप उसमें रुची रखती हैं।  आप चाहें तो जरूरत और माहौल के हिसाब से दोनों ही तरीकों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

आई कॉन्टेक्ट

यदा-कदा उन पर एक प्यार भरी नज़र डाल लिया करें, और कभी-कभी का आई कॉन्टेक्ट बनाए रखें। लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आई कॉन्टेक्ट ज्यादा न हो जाए, वरना लड़के को लगेगा कि आपको पाना बेहद आसान है।  
 

चीज़ें आसान बनाएं

जब कोई लड़की हमेशा ही दोस्तों के एक बड़े से ग्रुप में रहती है तो ये लड़के के लड़की को अप्रोच करने के दृष्टिकोण से थोड़ा असहज कर देता है। तो यदि आप चाहती हैं कि लड़के आपसे मिलें और आपको अप्रोच करें तो थोड़ा वक्त अकेले में भी बिताएं 

सही जगह का करे चुनाव

अनौपचारिक बातचीत बात-चीत के लिये कोई भी जगह सुविधाजनक नहीं रहती है। तो यदि आप चाहती हैं कि कोई लड़का आपको अप्रोच कर पाए तो किसी ऐसी जगह पर भी कुछ समय बिताएं जहां आप पर्सनल बातें भी बिना किसी असुविधा के कर पाएं।

उसे आपसे बात करने का मौका दें

यदि आप ग्रुम में हैं, पर देखती हैं कि कोई लड़का आपको पसंद करता है तो उसके साथ कभी-कभी आई कॉन्टेक्ट बनाएं। और  जब आपको लगे कि वो आपसे बात करने के लिये तैयार है तो थोड़ी देर के लिये ग्रुप से अलग होकर अकेले में जाएं।

 मुस्कुराहट

दोस्ताना और शालीनता का व्यवहार रखें, इससे लड़को को आपको अप्रोच करने के मौके कई गुना बढ़ जाते हैं। पहली नजर में ही दिलकश लगने का लड़कियों को बहुत बड़ा फायदा हो सकता है और लड़के उनसे बात करने के लिये लालाहित होते हैं।   

अशिष्ट न बनें

यदि आप किसी से रूड व्यवहार करती हैं तो इसका लोगों पर गलत प्रभाव पड़ता है। लड़को को भी आपसे बात करने का मन नहीं करता और वे मिलने या बात करने से कतराते हैं। तो लोगों के साथ हमेशा शांत और सोम्य व्यवहार रखें।

थोड़ा चिढ़ाएं

थोड़े लड़कियों वाले गुर दिखाएं और उसे अपने खास होने का अहसास होने दें।उसे थोड़ा चिढ़ाएं, कभी-कभी पास से निकल जाने पर भी थोड़ा नज़रअंदाज करें। इससे उसकी आपमें रुची और भी बढ़ जाएगी और वो आपसे बात करने को आतुर होगा।

अन्य लड़कों से साथ ज्यादा समय न बिताए

ये एक ऐसी बात है जिसे आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिये। यदि आप किसी विशेष लड़के को पसंद करती हैं और चाहती हैं कि वो आपको अप्रोच करे तो अन्य लड़को के साथ समय बिताना कम कर दें। इससे वो आपको आसानी से अप्रोच करने का मन बना पाएगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.