Armenia में नरसंहार की याद में 10,000 लोगों ने मशाल लेकर मार्च किया।

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2023 11:50:40 AM
10,000 people march with torches in memory of genocide in Armenia.

येरेवान (अर्मेनिया), 24 अप्रैल (एपी) एक सदी से अधिक समय पहले ओटोमन तुर्किये में अर्मेनिया के करीब 15 लाख लोगों की हत्या की घटना की याद में देश की राजधानी में रविवार रात को तकरीबन 10,000 लोगों ने हाथों में मशाल लेकर मार्च किया।

सेंट्रल स्क्वायर से लेकर स्मारक परिसर तक मार्च में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं ने तुर्किये और अजरबैजान के झंडे जलाए। अर्मेनिया के जातीय क्षेत्र नगोर्नो-काराबाख तक जाने वाली एक सड़क अवरुद्ध होने के बाद से हाल के महीनों में अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच तनाव बढ़ गया है।

इतिहासकारों का अनुमान है कि ओटोमन साम्राज्य के आखिरी दिनों में ओटोमन तुर्कों ने 15 लाख अर्मेनियाई लोगों की हत्या कर दी थी जिसे 20वीं सदी का पहला नरसंहार माना जाता है। अर्मेनिया ने सोमवार को औपचारिक रूप से नरसंहार स्मृति दिवस मनाया। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.