ICC ODI World Cup: अफगानिस्तान ने तोड़ा भारत का ये रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Oct 2023 09:23:26 AM
ICC ODI World Cup: Afghanistan broke this record of India

खेल डेस्क। भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड टूट गया है। इसे अफगानिस्तान ने सोमवार को चेन्नई में तोड़ दिया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से मिले 283 रन के लक्ष्य को 49 ओवर में हासिल कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 274 रन बनाते हुए जीत दर्ज की थी।

वहीं सोमवार को वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान ने सबसे बड़ा रन चेज भी हासिल किया। इससे पहले इस टीम ने यूएई के खिलाफ साल 2014 में 274 रन का पीछा करने में सफलता मिली थी। वहीं अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इससे पहले उसने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 288 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से अफगानिस्तान आईसीसी वनडे विश्व कप की अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गया है। इस मैच में अफगानिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

PC:espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.