ICC ODI World Cup: डिकॉक ने रोहित और डिविलियर्स को  इस मामले में छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Oct 2023 09:45:08 AM
ICC ODI World Cup: Quinton de Kock left Rohit and De Villiers behind in this matter

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (174) के बड़े शतक और हेनरिक क्लासेन (90 रन) की तूफानी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी वनडे विश्व कप के मैच में मंगलवार बांग्लादेश को 149 रन से हराया। इस शतकीय पारी के दम पर डिकॉक ने अपने नाम कई बड़ी उपलिब्धयां दर्ज करवाईं।

क्विंटन डिकॉक का ये वनडे क्रिकेट में बीसवां शतक है। उन्होंने सबसे तेज 20 वनडे शतक पूरे करने के मामले में हमवतन एबी डिविलियर्स और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। उन्होंने 150 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। जबकि एबी डिविलियर्स ने 175 और रोहित शर्मा ने 183 पारियों में बीस-बीस शतक पूरे किए थे।

न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज रोस टेलर ने 195 और सचिन तेंदुलकर 197 पारियों बीस-बीस शतक बनाए थे। इस मामले में रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज हाशिम अमला (108) के नाम दर्ज है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (133) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबित है।  

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.