ICC ODI World Cup: विराट कोहली आज बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे बड़ी पारी! ये आंकड़े दे रहे हैं संकेत

Samachar Jagat | Thursday, 19 Oct 2023 12:58:33 PM
ICC ODI World Cup: Virat Kohli will play a big innings against Bangladesh today! These figures are indicating

खेल डेस्क। भारत टीम आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में आज बांग्लोदश से भिड़ेगी। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला आज पुणे में खेला जाएगा। इस विश्व कप में विराट कोहली का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है।

आज वह बांग्लादेश के खिलाफ भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। पुणे के इस मैदान पर  विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। पूर्व कप्तान विराट कोहली यहां दो वनडे शतक लगा चुके हैं। उन्होंने यहां पर 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बैटिंग करते हुए 122 रन की पारी खेली थी।

105 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए थे। वहीं 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 119 गेंदों पर 107 रन की शतकीय पारी खेली थी। इस पारी में विराट कोहली ने 10 चौके और एक छक्का लगाया था। आज के मैच में भी विराट कोहली से पुणे में इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद है। 

PC: espncricinfo


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.