IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के इस दिग्गज खिलाड़ी ने की शादी, आईपीएल छोड शादी के लिए लौटे स्वदेश

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Apr 2023 10:16:36 AM
IPL 2023: This veteran player of Delhi Capitals got married, left IPL and returned home for marriage

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है और उसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी ने शादी भी रचा ली है। वो आईपीएल से छुट्टी लेकर शादी के लिए स्वदेश लौटे थे। ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलता है और ऑस्ट्रेलियन टीम का है। जी हा और वो खिलाड़ी है मिचेल मार्श।

आपकों बता दें की मिशेल मार्श ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क के साथ शादी की है। शादी के लिए उन्होंने आईपीएल से एक हफ्ते का ब्रेक लिया था। मार्श ने 10 अप्रैल 2023 को शादी कर ली है।

इस खिलाड़ी ने शादी करने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पिक्चर्स भी शेयर किए है। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर मिचेल मार्श ने लिखा है मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन। शादी के बाद उन्हें कई खिलाड़ियों ने बधाई भी दी है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.