IPL 2024: डेविड वार्नर ने इस मामले में की क्रिस गेल की बराबरी, लिस्ट में इस स्थान पर हैं विराट कोहली

Samachar Jagat | Monday, 01 Apr 2024 10:39:24 AM
IPL 2024: David Warner equals Chris Gayle in this matter, Virat Kohli is at this position in the list

खेल डेस्क।  इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देकर जीत का खाता खोल लिया है। वाइजैग के अपने नए होम ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स ने बीस रन से जीत हासिल की। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है।

उन्होंने मैच में 35 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। इस अर्धशतक के साथ डेविड वार्नर ने टी20 क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल की बराबरी कर ली।  उन्होंने  टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी की है।

चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक जड़ डेविड वार्नर ने अपने टी20 कॅरियर में 110वीं बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। क्रिस गेल भी 110 बार इस प्रकार की उपलब्धि टी20 क्रिकेट में हासिल कर चुके हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। वह अभी तक 101 बार 50 या उससे ज्याादा का स्कोर बना चुके हैं। बाबर आजम (98) सूची में चौथे और जॉस बटलर (86) पांचवें नंबर पर हैं। 

PC espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.