IPL 2024: रोहित शर्मा आज हासिल करेंगे ये दो बड़ी उपलब्धियां!

Samachar Jagat | Thursday, 18 Apr 2024 01:29:55 PM
IPL 2024: Rohit Sharma will achieve these two big achievements today!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के 33वें मुकाबले में आज पांच की चैम्पियन मुंबई इंडियसं का सामना पहले खिताब की तलाश कर रही पंजाब किंग्स से होगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुबंई इंडियंस ये मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।

इस मैच में टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा।  वह आज अपना 250वां मैच खेलेंगे। एक उपलब्धि हासिल करने के लिए रोहित शर्मा को मैच में केवल 28 रन की पारी खेलनी होगी।

रोहित शर्मा के पास आज के मैच में आईपीएल के अपने साढ़े छह हजार रन पूरे करने का मौका होगा। रोहित शर्मा अभी तक 249 आईपीएल मैचों की 244 पारियों में 6472 रन बना चुके हैं। वह अपने आईपीएल कॅरियर में दो शतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.