IPL 2024: विराट कोहली अब भी ऑरेंज कैप की लिस्ट में हैं नम्बर वन, इस क्रिकेटर को मिला फायदा 

Samachar Jagat | Monday, 08 Apr 2024 12:44:00 PM
IPL 2024: Virat Kohli is still number one in the Orange Cap list, this cricketer got the benefit

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 17वें सीजन की ऑरेंज कैप के दावेदारों में अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट विराट कोहली शीर्ष पर हैं। वह इस दौड़ में अन्य खिलाडिय़ों से बहुत ही आगे हैं।

आईपीएल 2024 की ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट कोहली पांच मैचों में 316 रन बना कर शीर्ष पर हैं। वह आईपीएल के इस संस्करण में तीन सौ से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। उनके अलावा भी कोई अन्य खिलाड़ी दो सौ रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर साई सुदर्शन जो पांच मैचों में 191 रन बना चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग 185 रन चार पारियों में बनाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने पांच मैचों में 183 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर जगह बना ली है।

राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 178 रन अभी तक इस टूर्नामेंट में बना चुके हैं। इससे वह ऑरेंज कैप के दोवेदारों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। गुजरात के साई सुदर्शन ने रविवार को लखनऊ के खिलाफ 31 रन की पारी खेल बड़ा जंप मारा है। 

रविवार को दो मैच खेले गए थे। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत का खाता खोला है। वहीं दूसरे मैच में लखनऊ ने गुजरात टाइंटस को हराया था। लखनऊ की ओर से यश ठाकुर ने पांच विकेट हासिल किए थे। इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.