Bank FD Increase: इस बैंक ने बढ़ाई एफडी पर ब्‍याज दरें, 8 मई 2023 से नई ब्‍याज दरें लागू

Samachar Jagat | Monday, 15 May 2023 02:25:56 PM
Bank FD Increased: This bank has increased the interest rates on FD, new interest rates implemented from 8 May 2023

अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश से कमाई करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। हाल ही में कई बैंकों ने अपनी सावधि जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। इससे ग्राहकों को अब ज्यादा कमाई का मौका मिल गया है। इसी कड़ी में डीसीबी बैंक ने भी अपने 2 करोड़ से ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।


बैंक ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। इस सावधि जमा में नियमित, एनआरई और एनआरओ बचत बैंक खाते शामिल हैं। बैंक अपने ग्राहकों को डिपॉजिट पर 8 फीसदी तक का रिटर्न दे रहा है। बैंक ने अपनी नई ब्याज दरें 8 मई 2023 से लागू कर दी हैं।

डीसीबी बैंक अपने ग्राहकों को 1 लाख से कम की जमा पर 2 फीसदी रिटर्न की पेशकश कर रहा है। वहीं, 1 लाख से ज्यादा और 2 लाख या उससे कम की जमा पर 3.75 फीसदी का रिटर्न दे रही है। वहीं, बैंक अपने ग्राहकों को दो साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार रिटर्न दे रहा है।

बता दें, बैंक 700 दिन या 24 महीने की एफडी पर अपने ग्राहकों को मालामाल होने का मौका दे रहा है. बैंक उन्हें 8 फीसदी तक की बंपर रिटर्न गारंटी दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.5 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहा है.

निवासी, एनआरई और एनआरओ बचत बैंक खाता ब्याज दरें (08 मई, 2023 से प्रभावी)
बैलेंस रेंज (INR) ब्याज दर p.a. W.E.F मई 08, 2023
खाते में 1 लाख तक की शेष राशि पर 2.00%
खाते में 1 लाख से 2 लाख से कम शेष पर 3.75%
खाते में 2 लाख से 5 लाख से कम की शेष राशि पर 5.25%
खाते में 5 लाख से 10 लाख से कम बैलेंस पर 6.25%
खाते में 10 लाख से 50 लाख से कम शेष पर 7.00%
खाते में 50 लाख से 2 करोड़ से कम की शेष राशि पर 7.25%
खाते में 2 करोड़ से 5 करोड़ से कम की शेष राशि पर 5.50%
खाते में 5 करोड़ से 10 करोड़ से कम की शेष राशि पर 7.00%
खाते में 10 करोड़ से 50 करोड़ से कम की शेष राशि पर 8.00%
खाते में 50 करोड़ से 200 करोड़ से कम की शेष राशि पर 8.00%
200 करोड़ और उससे अधिक की शेष राशि पर 5.00%

डीसीबी बैंक ब्याज दरें

डीसीबी के अलावा अन्य बैंकों ने अपनी सावधि जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, आईडीएफसी और इंडसइंड बैंक भी अपने ग्राहकों को मोटी कमाई का मौका दे रहे हैं।

(pc rightsofemployees)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.