Beauty Tips: इमली से बना लें ये फेस पैक, उपयोग करने से बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

Samachar Jagat | Monday, 15 Apr 2024 12:40:02 PM
Beauty Tips: Make this face pack with tamarind, using it will enhance the beauty of your face

इंटरनेट डेस्क। इमली का स्वाद सभी को बहुत ही पसंद आता है। इसका कई प्रकार से सेवन किया सकता है। ये सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होती है। देश में सबसे अधिक साउथ इंडियन डिशेज बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। आप इसका उपयोग कर अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। आप इमली का फेस पैक बनाकर उपयोग कर सकते हैं। आज हम आपको इमली के फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये त्वचा की समस्याएं जैसे कि दाग-धब्बे, झाइयां और पिंपल्स आदि को दूर करने में उपयोगी है। हालांकि आपका इनका उपयोग करने से पहले जांच लें कि कही ये आपकी त्वचा के लिए हानिकारक तो नहीं है। 

इमली, दही और शहद का फेस पैक
इमली, दही और शहद का फेस पैक भी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आप रातभर भीगे हुए इमली के गूदे को एक बर्तन में डालकर इसमें एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिला दें। इस प्रकार से आपका फेस पैक बन जाता है। अब आप इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसके आधे घटे पर चेहरे की मसाज कर लें। इसके बाद चेहर को पानी से धो लें। इससे आपको त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिलेगी।

इमली और नींबू का फेस पैक
त्वचा को ड्राइनेस, एक्ने जैसी स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए आप इस फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप इमली को कुछ देर पानी में भिगो दें। अब एक बर्तन में इसका गूदा निकालकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस प्रकार से आपका फेस पैक बन जाता है। अब आप इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर तीन मिनट तक मसाज कर लें। इसके आधे घंटे के बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको फायदा जरूर ही मिलेगा। 

PC: herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.