Beauty Tips: फटा दूध भी बढ़ा देता है चेहरे की खूबसूरती, इस प्रकार करें उपयोग 

Samachar Jagat | Wednesday, 11 Oct 2023 10:43:21 AM
Beauty Tips: Spoiled milk also enhances the beauty of the face, use it in this way

इंटरनेट डेस्क। दूध हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फटा दूध हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कर हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

पहले से फटे दूध के पानी का फेस सीरम बनाने में उपयोग किया जा सकता है। वहीं दूध में नींबू डालने से भी ये फट जाता है। आज हम आपको फटे दूध का फेस सीरम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने से त्वचा जवां बन जाएगी। 

आप फटे दूध का पानी अलग कर इसमें एक चम्मच ग्लिसरीन और चुटकी भर हल्दी मिला लें। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में भर कर फ्रिज में ठंडा कर लें। अब आप इसका अपने चेहर पर उपयोग कर लें। इसका उपयोग करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।  वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। 

PC:   freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.