Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं ये दो घरेलू फेस पैक

Samachar Jagat | Saturday, 13 Apr 2024 02:54:31 PM
Beauty Tips: These two homemade face packs enhance the beauty of the face

इंटरनेट डेस्क। लोगों का भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलने का भी मन नहीं करता है। तेज गर्मी के कारण लोगों को त्वचा के साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। इसके कारण त्वचा का निखार कम हो जाता है।

आज हम आपको दो फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका उपयोग कर आप गर्मी के मौसम में त्वचा को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इस घरेलू फेस पैक को आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इससे आपका खोया निखार वापस आ जाएगा। 

एलोवेरा और खीरा फेस पैक
एलोवेरा और खीरा हमारी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। ये दोनों ही चीजें चेहरे की सुन्दरता बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। आप इन दोनों ही चीजों का फेस पैक बना सकते हैं। ये दोनों ही काफी हाइड्रेटिंग और ठंडक प्रदान करने वाले होते हैं। आप आधे खीरे को ब्लेंड कर इसे बर्तन में डाल लें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर इसे अपने पूरे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा लें। एलोवेरा जेल स्किन रैश और सन बर्न ठीक करने में काफी मददगार होती है। इसका उपयोग करने ये चेहरे पर निखार आ जाएगा। 

टमाटर और दही
टमाटर और दही भी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। इन दोनों ही चीजों का फेस पैक बना लें। इसके लिए आप एक बर्तन में टमाटर को कद्दूकस कर इसमें दही और कुछ बूंदें नींबू का रस मिला लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगा लें। इसके माध्यम से टैनिंग की परेशान दूर हो जाएग। 

PC: freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.