Beauty tips: चॉकलेट का इस प्रकार से कर लें उपयोग, बढ़ जाएगी चेहरे की चमक

Hanuman | Monday, 08 Jul 2024 01:26:27 PM
Beauty tips: Use chocolate in this way, your face will glow

इंटरेनट डेस्क। चॉकलेट का स्वाद भला किसे पसंद नहीं होता है, ये छोटे बच्चों को तो बहुत ही पंसद आती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चॉकलेट चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। ये उम्र बढऩे पर बुढ़ापे के लक्षणों को कम करने में उपयेागी है।

उम्र बढऩे के साथ ही चेहरे पर झुर्रियां नजर आना आम बात है। बढ़ती उम्र में स्किन को हेल्दी व जवां रखने के लिए चॉकलेट उपयोगी है। चॉकलेट स्किन को अंदर से मॉयश्चराइज करने में उपयोगी है। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है।

कोकोआ फ्लैवोनॉयड्स से भरपूर होने के कारण चॉकलेट कोलेजन बढ़ाने में उपयेागी है। आप इसका चॉकलेट फेस मास्क के रूप में उपयोग कर बढ़ती उम्र का असर थाम सकते हैं। इसमें मिलने वाले जिंक की मौजूदगी से एक्ने की समस्या दूर होती है। आपको आज ही इसका फेस मास्क के रूप में उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए। इससे चेहरे पर गजब का निखार आएगा।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.