Chandra Grahan 2023: जाने कब लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, सूतक काल को लेकर जाने पूरी डिटेल

Samachar Jagat | Friday, 21 Apr 2023 12:31:13 PM
Chandra Grahan 2023: Know when the first lunar eclipse of the year is going to happen, know the complete details regarding the Sutak period

इंटरनेट डेस्क। साल का पहला सूर्यग्रहण गुरूवार को ही समाप्त हुआ है और अब इस साल के पहले चंद्र ग्रहण को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है। ऐसे मे आज हम जानेंगे की इस साल में पहला चंद्र ग्रहण कब होगा और उस दिन क्या तिथि और उसका क्या समय रहेगा। वैसे साल के पहले सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं देखा गया।

चंद्र ग्रहण 2023 तिथि 
ज्योतिषियों की माने तो वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023, शुक्रवार के दिन लगेगा। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण का प्रारंभ 5 मई को रात्रि 08 बजकर 45 मिनट पर होगा और अंतिम स्पर्श 6 मई रात्रि 1 बजे होगा। 

कहा दिखेगा
जानकारी के अनुसार यह चंद्रग्रहण एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक और अंटार्कटिका, यूरोप, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, में दिखाई देगा। ऐसे में इसका असर भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही भारत में इसका सूतक काल लागू होगा।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.