Diwali Recipe Tips: आप भी दीपावली पर बना सकते है खोए की बर्फी

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 02:29:55 PM
Diwali Recipe Tips: You can also make Khoya Barfi on Diwali

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार आने में अब कुछ ही समय बचा है और उसके साथ ही अब हर घर में शुरूआत हो चुकी है मिठाईयां बनाने की। ऐसे में आप भी चाहते है की आपके घर में भी कुछ स्पेशल बने तो आज हम आपको बता रहे है खोए की बर्फी बनाने की रेसिपी। 

सामग्री

1 किलो  खोया
500 ग्राम पिसी हुई चीनी
बारीक कटे काजू और पिस्ता
1 टीस्पून इलायची पाउडर
4 टेबलस्पून घी

विधि
आपको एक पैन में घी गर्म करना है और उसमें खोया मिला देना है। इसे आपको तब तक मिलाना है जो जब तक यह नर्म होकर एकसार ना हो जाए। इसके बाद आपको इसमें चीनी पावडर मिलाना है और कम आंच पर पकने देना है। अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें और चलाते रहे। थोड़ी देर बाद गैस को बंद कर दे। इसके बाद एक प्लेट में घी लगाए और तैयार मिश्रण को उसमें निकाल दे। इसकों प्लेट में फैला दे और फिर इस पर काजू और पिस्ता डाल दे जब यह सेट हो जाए तो चाकू से काटकर सर्व करें।

pc- youtube
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.