Diwali Recipe Tips: घर आने वाले गेस्ट के लिए बना सकते है आप भी पनीर दही टिक्की

Samachar Jagat | Thursday, 02 Nov 2023 01:16:47 PM
Diwali Recipe Tips: You can also make Paneer Dahi Tikki for guests coming home.

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार पास में है और ऐसे में आपके घर भी कुछ मेहमानों का आना होगा। ऐसे मे उनके लिए आप भी खाने में कुछ अच्छा और डिफरेंट बना सकते है और वो है पनीर दही टिक्की। तो चले जानते है रेसिपी।

सामग्री
पनीर - 200 ग्राम
गाजर - 2 कप
प्याज - 4
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
चाट मसाला - 1 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - 2 कप
हंग कर्ड - 1 कप
हरी मिर्च -3 बारीक कटी
हरा धनिया - 1 कप
अदरक - 1 टुकड़ा

विधि
पनीर दही टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करना है। इसके बाद गाजर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया काट लें और एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर और काटी हुई सभी सब्जिया और मसाले को मिला ले। अब आपकों हाथ में तेल लगाकर मिश्रण से गोलाकार टिक्कियां बनानी है। एक पैन में तेल गर्म करें और तेल गर्म होने पर टिक्कियों को तेल में फ्राई करें साथ में चटनी और सॉस के साथ में सर्व करें।

pc- m.nari.punjabkesari.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.